जेइ की उपस्थिति में निर्माण कार्य शुरू कराने का दिया निर्देश
गुणवत्ता में अनदेखी पर कार्रवाई करने की कही बात
बोआरीजोर : सिमरा-बोआरीजोर मुख्य पथ में मंगरा गांव के पास पुल निर्माण कार्य का बोरियो विधायक ताला मरांडी ने निरीक्षण किया. इस क्रम में निर्माण कार्य में अनियमितता पाये जाने पर विधायक ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. विधायक श्री मरांडी ने कहा कि जेइ की अनुपस्थिति में पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था. कार्यपालक अभियंता से कहा गया है कि जेइ की उपस्थिति में निर्माण कार्य करायें. गुणवत्ता में कोताही नहीं बरतने की बात कही गयी है. तत्काल कार्य पर रोक लगा दी गयी है. मौके पर भाजपा प्रखंंड अध्यक्ष ओंकार साह, जाकिर अंसारी, पप्पू कुमार आदि उपस्थित थे.
