पारा शिक्षक को जान से मारने की मिली धमकी

करहरिया में नक्सली परचा मिलने से सनसनी रविवार को स्कूल के पास फेंका मिला था परचा नक्सली धमकी या फिर कुछ और! गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरमीचक पंचायत के करहरिया स्थित सरकारी स्कूल के पास कथित रूप से नक्सली परचा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय है. परचा रविवार को बरामद मिला […]

करहरिया में नक्सली परचा मिलने से सनसनी

रविवार को स्कूल के पास फेंका मिला था परचा
नक्सली धमकी या फिर कुछ और!
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरमीचक पंचायत के करहरिया स्थित सरकारी स्कूल के पास कथित रूप से नक्सली परचा मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय है. परचा रविवार को बरामद मिला था. गांव में ही युवकों को कथित परचा हाथ लगा था. फंका गया परचा में गांव के ही पारा टीचर को जान मारने की धमकी दी गयी है. परचा में नक्सल पार्टी सुंदर पहाड़ी जोन काले रंग के बाल पेन से लिखा गया है. परचा पारा टीचर बमबम यादव के खिलाफ परचा दिया भेजा गया है.
बमबम के ससुराल हंसडीहा में भी पूर्व में परचा फेंका गया था. पारा टीचर श्री यादव ने मुफस्सिल थाना में शिकायत की है. पारा टीचर ने बताया है कि पत्र में जिस प्रकार का आरोप लगाया गया है. वह समझ से परे है. आरोप बेबुनियाद है. आवेदन लिखकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. वहीं इस बाबत जब थाना प्रभारी राजेश कुमार से संपर्क साधा गया तो फोन नही लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >