संतालपरगना में भाजयुमो संगठन बनायेगा मजबूत

किसान भवन में प्रेस वार्ता कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गोड्डा : भारतीय जनता युवा मोरचा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने संताल में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया है. सोमवार को गोड्डा किसान भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश आलाकमान ने भी संताल से ही भाजयुमो को […]

किसान भवन में प्रेस वार्ता कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

गोड्डा : भारतीय जनता युवा मोरचा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने संताल में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया है. सोमवार को गोड्डा किसान भवन में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश आलाकमान ने भी संताल से ही भाजयुमो को मजबूत करने की ठानी है. प्रदेश की रघुवर सरकार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी संताल से ही भाजयुमो को मजबूत बनाने का लक्ष्य दिया है. कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्राथमिकता टीम मे फेरबदल करने की है. संगठन को और भी मजबूत बनाये जाने की कवायद करेंगे. साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ा जायेगा. उन्होंने सरकार की उपलब्धि को भी जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया है. मौके कृष्ण कन्हैया, शिशिर ठाकुर, पप्पु ठाकुर, संतोष कुमार, गुुंजन आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >