बुलडोजर से चार मकान किया ध्वस्त

25 वर्ष से तालाब किनारे जमे थे अतिक्रमणकारी 15 दिन पूर्व अवैध कब्जा हटाने का सीओ ने दिया था अल्टीमेटम बसंतराय : बसंतराय के ऐतिहासिक तालाब को प्रशासन ने अतिक्रमणमुक्त करा लिया है. शुक्रवार को जेसीबी लगाकर 18 में चार पक्का मकानों को गिरा दिया गया है. सीओ रुद्र प्रताप के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ […]

25 वर्ष से तालाब किनारे जमे थे अतिक्रमणकारी
15 दिन पूर्व अवैध कब्जा हटाने का सीओ ने दिया था अल्टीमेटम
बसंतराय : बसंतराय के ऐतिहासिक तालाब को प्रशासन ने अतिक्रमणमुक्त करा लिया है. शुक्रवार को जेसीबी लगाकर 18 में चार पक्का मकानों को गिरा दिया गया है. सीओ रुद्र प्रताप के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. लोगों को विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की भी तैनाती की गयी थी.
सीओ ने बताया कि 15 दिन पूर्व से ही माइकिंग के द्वारा लोगों से सरकारी तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने का अल्टीमेटम दिया गया था. जब लोगों ने स्वत: अतिक्रमण नहीं हटाया तो अंचल प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि 25 वर्षों से ऐतिहासिक तालाब को अतिक्रमण कर लोगों ने पक्का मकान बना लिया था. इससे तालाब विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया था. कई बार इस बाबत लोगों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर अवैध कब्जा हटाने की मां की थी.
मुख्य रूप से पूर्व निर्धारित तिथि को लेकर मेढ़ पर बने दुकान तथा मकान को तोड़ने के लिये समय दिया गया था. समयावधि के बाद शुक्रवार को एक साथ जेसीबी लगाकर कुल 18 पक्का मकान में से चार को तोड़ा गया है. शनिवार को भी दाग नंबर 104 में मकान व दुकान के कारण सरकारी तालाब पूरी तरह से अतिक्रमण को हटाने का काम किया जायेगा.
अतिक्रमण हटाओ अभियान की जांच को लेकर एसडीओ गोड्डा सौरभ कुमार सिंहा तथा एसडीपीओ अभिषेक कुमार व डीएसपी बबन सिंह भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे हुए थे. श्री सिंहा ने बताया कि अभियान तालाब के अतिक्रमण मुक्ति किये जाने तक जारी रहेगा. इसमें ग्रामीणों का भी सहयोग मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >