सेलेब्रल मलेरिया से दो आक्रांत, इलाज जारी

पथरकानी व सुंदरपहाड़ी के हुंडरूटोला के हैं मरीज सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार गोड्डा : जिले में मलेरिया व सेलेब्रल मलेरिया का कहर जारी है. सेलेब्रल मलेरिया से आक्रांत दो मरीज सदर अस्पताल में भरती हैं. इनमें पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के पथरकानी गांव के परमेश्वर टुडू (30 वर्ष) व सुंदरपहाड़ी के […]

पथरकानी व सुंदरपहाड़ी के हुंडरूटोला के हैं मरीज

सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार
गोड्डा : जिले में मलेरिया व सेलेब्रल मलेरिया का कहर जारी है. सेलेब्रल मलेरिया से आक्रांत दो मरीज सदर अस्पताल में भरती हैं. इनमें पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के पथरकानी गांव के परमेश्वर टुडू (30 वर्ष) व सुंदरपहाड़ी के हुंडरूटोला निवासी सीताराम हेंब्रम के दस वर्षीय पुत्री मायबिटी हेंब्रम शामिल है. मायबिटी की मां मरांगमय किस्कू ने बताया कि पुत्री का पहले इलाज सुंदरपहाड़ी अस्पताल में कराया. वहां ठीक नहीं होने पर फिर सदर अस्पताल में भरती कराया है. अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में इलाज होने के बाद दोनों की हालत में सुधार हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >