बोरियो में नाबालिग से गैंग रेप, मामला दर्ज

बोरियो : गोड्डा जिला की एक नाबालिग लड़की ने बोरियो थाना में आवेदन देकर साहिबगंज के तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि शनिवार को वह अपने जीजा के साथ बाइक से साहिबगंज से बोरियो आ रही थी. इसी क्रम में […]

बोरियो : गोड्डा जिला की एक नाबालिग लड़की ने बोरियो थाना में आवेदन देकर साहिबगंज के तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि शनिवार को वह अपने जीजा के साथ बाइक से साहिबगंज से बोरियो आ रही थी. इसी क्रम में जिरवाबाड़ी के पास साहिबगंज से बोरियो की ओर जा रही एक बोलेरो ने हम दोनों को देखकर गाड़ी रोका और बोलेरो पर चढ़ा लिया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेराे सवार उसके जीजा के पहचान वाले थे.

बीच रास्ते में बोलेरो को रोका : कुछ दूर ले जाकर वाहन को जंगल के पास रोक दिया. बोलेरो में पहले से चार लोग सवार थे. चारों ने मेरे जीजा और मुझे गाड़ी से उतार कर जंगल में ले गये और जीजा को एक व्यक्ति में पिस्तौल का भय दिखाकर चुप रहने को कहा. फिर अन्य तीनों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पर
बोरियो में नाबालिग से…
थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 197/16 में भादवि की धारा 376जी के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है. वहीं आरोपितों के नाम का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है.
पीड़िता की हुई मेडिकल जांच
जिला मुख्यालय स्थित एमसीएच में रविवार की सुबह 10:30 बजे पीड़िता की मेडिकल जांच की गयी. पीड़िता की मेडिकल जांच बोरियो पुलिस की अभिरक्षा में हुई.
साहिबगंज से बोरियो आने के क्रम में हुई घटना
चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर किया दुष्कर्म
घटनास्थल से भारी मात्रा में कंडोम बरामद
मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी बोरियो पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >