दाहुबेड़ा में पेड़ से गिर कर युवक घायल

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के दाहुबेड़ा गांव का रहनेवाला युवक मनोज पहाड़िया (22) गंभीर रूप से घायल हो गया है. परिजनों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घायल युवक ने बताया बकरी के लिए पत्ता तोड़ने के लिए गांव के पेड़ पर चढ़े थे. पैर फिसल जाने के कारण […]

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के दाहुबेड़ा गांव का रहनेवाला युवक मनोज पहाड़िया (22) गंभीर रूप से घायल हो गया है. परिजनों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. घायल युवक ने बताया बकरी के लिए पत्ता तोड़ने के लिए गांव के पेड़ पर चढ़े थे. पैर फिसल जाने के कारण पेड़ से जमीन पर हाथ के बल गिर गये. इस कारण बांया हाथ टूट गया है. सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भरती कर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने कच्चा प्लास्टर किया.

बकरी के लिए पत्ता तोड़ने चढ़ा था पेड़ पर
पैर फिसलने से हुआ हादसा, अस्पताल में भरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >