सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता हो इंतजाम: एसपी

बंदी को लेकर सभी थाना को किया गया अलर्ट गड़बड़ी करने वाले को चिह्नित कर होगी कार्रवाई जगह-जगह पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर होगी कार्रवाई गोड्डा : आदिवासी संघर्ष मोरचा की झारखंड बंदी को लेकर सुरक्षा व सतर्कता बरतनेे आदि को लेकर एसपी ने सभी थानेदार को सतर्कता व सुरक्षा […]

बंदी को लेकर सभी थाना को किया गया अलर्ट

गड़बड़ी करने वाले को चिह्नित कर होगी कार्रवाई
जगह-जगह पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात
संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर होगी कार्रवाई
गोड्डा : आदिवासी संघर्ष मोरचा की झारखंड बंदी को लेकर सुरक्षा व सतर्कता बरतनेे आदि को लेकर एसपी ने सभी थानेदार को सतर्कता व सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है.मालूम हो कि आदिवासी संघर्ष मोरचा की ओर से संताल परगना काश्तकारी एक्ट व सीएनटी एक्ट में किये गये संशोधन के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया है. इसको लेकर ही जिले के सभी थानों में पुलिस बल व दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं. एसपी ने सभी मुख्य चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारियों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है. वहीं बंदी करने के क्रम मे गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने व जुर्माना वसूले जाने का निर्देश पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने दिया है.
उन्होंने कहा कि बंदी पर पुलिस की नजर है. कोई भी गड़बड़ी करता है अथवा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उन पर कार्रवाई की जायेगी.थानेदार व संबंधित पुलिस अधिकारियों को इस मामले को लेकर सतर्क रहने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >