नक्सलियों की टोह में पुलिस ने चलाया एलआरपी

सुंदरपहाड़ी के आधा दर्जन गांवों में की छापेमारी एसपी के निर्देश पर चलाया सर्च ऑपरेशन हालांकि पुलिस को नहीं मिली खास कामयाबी एसएसबी व सैफ के जवान भी थे शामिल गोड्डा : नक्सली सुगबुगाहट पर मंगलवार की सुबह गोड्डा पुलिस ने सुंदरपहाड़ी के आधा दर्जन नक्सल प्रभावित गांवों में सर्च अभियान चलाया. हालांकि इस दौरान […]

सुंदरपहाड़ी के आधा दर्जन गांवों में की छापेमारी

एसपी के निर्देश पर चलाया सर्च ऑपरेशन
हालांकि पुलिस को नहीं मिली खास कामयाबी
एसएसबी व सैफ के जवान भी थे शामिल
गोड्डा : नक्सली सुगबुगाहट पर मंगलवार की सुबह गोड्डा पुलिस ने सुंदरपहाड़ी के आधा दर्जन नक्सल प्रभावित गांवों में सर्च अभियान चलाया. हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पायी है. सर्च अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ अभिषेक कुमार कर रहे थे. पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोमोपहाड़ी, पिपरा, सिंदरीजोला, जामुनकोड़ा, भुस्कीपाड़ा, पहाड़पुर व भेलपहाड़ी आदि गांवों में सर्च अभियान चलाया. एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के निर्देश पर इस क्षेत्र में एलआरपी चलाया गया है.
भेलपहाड़ी आदि क्षेत्रों में पुलिस को नक्सली सुगबुगाहट की सूचना मिल रही थी. दुमका, पाकुड़, गोपीकांदर आदि क्षेत्रों में नक्सलियों की धमक पुलिस को मिल रही थी. एलआरपी टीम में जिला पुलिस बल के जवान समेत एसएसबी, सैफ आदि के जवान थे.
वहीं टीम में सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, एएसआइ रामबदन सिंह, एएसआइ तुफैल खान सहित अन्य पदाधिकारी थे. इन्होंने भी सुंदरपहाड़ी के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया.
सर्च अभियान में एसडीपीओ व जिला पुलिस बल के जवान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >