आग से पहाड़िया चौकीदार झुलसा

बोआरीजोर : प्रखंड के छोटा बोआरीजोर गांव का पहाड़िया चौकीदार लाल मोहन पहाड़िया आग की चपेट में आने से झूलस गया. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर रात उसके घर में डिबिया जली हुई थी. नशा में धूत्त रहने के कारण डिबिया की लौ उसके कपड़े में लग जाने से वह झूलस गया. घर में […]

बोआरीजोर : प्रखंड के छोटा बोआरीजोर गांव का पहाड़िया चौकीदार लाल मोहन पहाड़िया आग की चपेट में आने से झूलस गया. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर रात उसके घर में डिबिया जली हुई थी. नशा में धूत्त रहने के कारण डिबिया की लौ उसके कपड़े में लग जाने से वह झूलस गया. घर में कोई नहीं था. ग्रामीणों की ओर से झुलसे चौकीदार को बोआरीजोर सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचाया. सीएचसी के डॉ अजितेश कुमार ने बताया कि 90 प्रतिशत वह झूलस गया है.उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >