जिप की बैठक में शिक्षा, पीडीएस व बालू घाटों का उठा मुद्दा

अनुपस्थित पदाधिकारियों वेतन काटने का सदस्यों ने लिया निर्णय जिला सहकारिता पदाधिकारी से पूछा जायेगा स्पष्टीकरण बालू घाटों का सीमांकन कराये जाने के बाद ही उठाये बालू गोड्डा : जिला परिषद की बैठक डीआरडीए सभागार में सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्षा बसंती देवी ने की. बैठक में सदस्यों ने अनुपस्थित पाये गये पदाधिकारियों […]

अनुपस्थित पदाधिकारियों वेतन काटने का सदस्यों ने लिया निर्णय

जिला सहकारिता पदाधिकारी से पूछा जायेगा स्पष्टीकरण
बालू घाटों का सीमांकन कराये जाने के बाद ही उठाये बालू
गोड्डा : जिला परिषद की बैठक डीआरडीए सभागार में सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्षा बसंती देवी ने की. बैठक में सदस्यों ने अनुपस्थित पाये गये पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की मांग डीसी की है. वहीं बैठक मे नदारद पाये गये जिला सहकारिता पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण पूछे जाने का निर्णय सदस्यों ने लिया.
बैठक में जिप सदस्य घनश्याम यादव ने बालू घाट का सीमांकन किये जाने के बाद ही बालू उठाव की मांग की. वहीं घाटों पर गार्डो की प्रतिनियुक्ति हो ताकि पुल के पीलर के समीप से बालू का उठाव नहीं किया जाये. वहीं विधायक प्रतिनिधि बबलू सिंह ने बालू चोरी के मामले मे प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बदले जुर्माना वसूल किये जाने की मांग की.
वहीं आपूर्ति विभाग के मामले को भी श्री सिंह ने प्रमुखता से रखा. श्री सिंह ने मामले को गंभीरता से लिये जाने को कहा. बैठक में बुधवार व शनिवार को पंचायत दिवस लगाये जाने का निर्णय सदस्यों ने लिया. इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी कामदेव रजक ने अनुपालन करने को कहा.बैठक की कार्यवाही जिला पंचायती राज पदाधिकारी कामदेव रजक ने किया था.
सरौतिया डीलर का लाइसेंस रद्द करने का लिया प्रस्ताव
जिला परिषद सदस्य बीबी निशात जिया ने महगामा के सरौतिया गांव के डीलर मो अशफाक के मनमानी को लेकर सवाल खड़े किये. उपाध्यक्षा लक्ष्मी चक्रवती ने कहा कि डीलर की मनमानी से लाभुक परेशान हैं.लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव दिया. ठाकुरगंगटी प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी ने ठाकुरगंगटी कस्तूरबा में वार्डन समेत शिक्षकों की अनपुस्थिति व कम बच्चों की उपस्थिति का मामला भी प्रमुखता से रखा.
सुखाड़ घोषित करने की मांग
पथरगामा पश्चिमी जिप सदस्य पुनम देवी ने पथरगामा व बसंतराय प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किये जाने की मांग बैठक में की. बताया कि दोनों प्रखंडों में काफी कम वर्षापात हुआ है. ऐसे में रबी फसल की बुआइ कर पाना संभव नहीं है. इसको लेकर ही सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है.
अधूरे विद्यालय भवन मामले में बीइइओ पर हो कार्रवाई
वहीं जिप उपाध्यक्षा लक्ष्मी चक्रवर्ती ने भतडीहा पंचायत में सरौतिया बेसिक स्कूल के अधूरे भवन निर्माण का मामला उठाते बीइइओ पर कार्रवाई की मांग की. कहा जब अधूरे विद्यालय भवन के निर्माण में सचिव व अध्यक्ष पर कार्रवाई होती है तो बीइइओ पर क्यों नहीं. बताया कि सुंदरपहाड़ी बीइइओ अशोक कुमार पाल भी अधूरे भवन के निर्माण के दोषी है. डीएसइ से जबाब मांगा है. इसके अलावा राहा पंचायत के मुखिया के द्वारा शौचालय निर्माण में गड़बड़ी को लेकर भी मामला उठाया तथा जांच कराये जाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >