बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर दिया जोर एनसीसी कैडेट्स ने शहर में निकाली जागरूकता रैली

गोड्डा : रविवार को महिला महाविद्यालय गोड्डा के एनसीसी कैडेट्स की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर शहर में एनसीसी पदाधिकारी अनिता मरांडी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी. महिला कॉलेज से प्रारंभ होकर रैली कारगिल चौक होते हुए नेहरू चौक के बाद महिला महाविद्यालय में संपन्न हुई. कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी […]

गोड्डा : रविवार को महिला महाविद्यालय गोड्डा के एनसीसी कैडेट्स की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर शहर में एनसीसी पदाधिकारी अनिता मरांडी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी. महिला कॉलेज से प्रारंभ होकर रैली कारगिल चौक होते हुए नेहरू चौक के बाद महिला महाविद्यालय में संपन्न हुई. कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी पदाधिकारी अनिता मरांडी ने किया. श्रीमती मरांडी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा गोड्डा के महिला कॉलेज में कैडेट्स के बीच मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता अभियान में छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक किया जाना है.

जिसमें कन्या भ्रूण हत्या पर पुरी तरह से बंदी व लिंग निर्धारण करने वाले ऐसे संस्थाओं पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ कार्रवाई की मांग की गयी. वहीं बताया कि आज राज्य में लड़कियों की संख्या में पुरुषों की तुलना में भारी गिरावट आयी है. सरकार द्वारा लड़कियों का पढ़ाने के लिए हर सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है ताकि इसका लाभ मिल सके.

हाथ में बैनर लिए किया जागरूक
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जायेंगी. गाय बकरी चरायेंगे मगर स्कूल जायेंगे आदि स्लोगन को तख्ते में लगाकर कैडेट्स द्वारा शहरवासियों को जागरूक किया गया. इस दौरान महिला कॉलेज के 77 कैडेट्स में मुख्य रूप से टीम लीडर ज्योति किस्कू, अगस्टिना सोरेन, देवमंती हेंब्रम, पूजा कुमारी, शिवानी वर्मा, सावित्री मरांडी, सोनम हेंब्रम, सोना ज्योति मुर्मू, मीणा मुर्मू, सरिता मरांडी, सरस्वती हांसदा, बसंती पहाड़िया, सोनामणि हांसदा, मेरी सोरेन, गंगामुणि हांसदा, ज्योति मरांडी, बसंती सोरेन, निर्मला किस्कू, पुतुल कुमारी, सोना सोरेन, अनिता मुर्मू, परमिला मुर्मू, सुशीला सोरेन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >