शादी की नीयत से 2015 में हुआ था अपहरण
आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव की अपहृता को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बरामद किये गये नाबालिग का अपहरण वर्ष 2015 में ही किया गया था. थाना क्षेत्र के ही गायछांद के मानिक कुमार मंडल ने अपहृता को शादी की नीयत से भगाया गया था. पुलिस ने दोनों को गायछांद से बरामद किया है. पकड़ाये आरोपित को जेल भेज दिया गया है. जबकि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. एएसआइ सोमनाथ चातर ने नाबालिग सहित आरोपित को पकड़ा है.
गोड्डा आइटीआई कॉलेज को इसीएल बहुत जल्द शुरू करायेगी
