सुरक्षित स्थानों पर ही पहुंच रहा मोबाइल कैश वाहन

गोड्डा : एक ओर बैंकों में नकदी का संकट गहरा गया है. वहीं एसबीआइ की ओर से हाल के दिनों में कैश पेंमेंट ऑन कैश वाहन दिया जा रहा है. इस कैश वाहन से एटीएम स्वाइप कर लोगों तक नकदी पहुंचाने का प्रयास हो रहा है. बुधवार को कैश वाहन के ओर से नगर थाना, […]

गोड्डा : एक ओर बैंकों में नकदी का संकट गहरा गया है. वहीं एसबीआइ की ओर से हाल के दिनों में कैश पेंमेंट ऑन कैश वाहन दिया जा रहा है. इस कैश वाहन से एटीएम स्वाइप कर लोगों तक नकदी पहुंचाने का प्रयास हो रहा है. बुधवार को कैश वाहन के ओर से नगर थाना, समाहरणालय व पेट्रोल पंप पर कैश वाहन को लगाकर कुछ लोगों के बीच सेवा प्रदान दी गयी.

ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से वाहन नहीं पहुंच पा रहा है. बैंक कर्मी कैश की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित दिखे. हालांकि वाहन में पुलिसकर्मी डटे हैं. जुट रही अधिक भीड़ के कारण डर है.

समाहरणालय स्थित पेट्रोल पंप पर स्वाइप मशीन से भुगतान करते कर्मी.फोटो। प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >