कोर्ट में हाजिर नहीं हुए ताला नाबालिग बहू प्रकरण

गोड्डा : नाबालिग बहू प्रकरण मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरियो विधायक ताला मरांडी समेत छह आरोपित बुधवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आरके भास्कर की अदालत ने ताला मरांडी, उनके पुत्र मुन्ना मरांडी, समधी भगन बासकी, सुभान मरांडी, भीमा हेंब्रम एवं अनिल हेंब्रम को 23 नवंबर […]

गोड्डा : नाबालिग बहू प्रकरण मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बोरियो विधायक ताला मरांडी समेत छह आरोपित बुधवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आरके भास्कर की अदालत ने ताला मरांडी, उनके पुत्र मुन्ना मरांडी, समधी भगन बासकी, सुभान मरांडी, भीमा हेंब्रम एवं अनिल हेंब्रम को 23 नवंबर को हाजिर होने के लिए सम्मन भेजा था. न्यायालय के अभिलेख में सम्मन का तामिला नहीं लगा था. न्यायालय ने सम्मन के लिए रिमाइंडर निर्गत करते हुए अभिलेख में सभी आरोपित

कोर्ट में हािजर…
की उपस्थिति हेतु दो दिसंबर की तारीख निर्धारित की है.
मालूम हो कि नाबालिग बहू प्रकरण को लेकर बोआरीजोर के तत्कालीन बीडीओ ने मामला दर्ज कराया था. न्यायालय ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत संज्ञान लेते हुए सभी आरोपितों को उपस्थिति हेतु 23 नवंबर की तारीख निर्धारित करते सम्मन जारी किया था. इसी मामले में दो आरोपित ताला मरांडी एवं मुन्ना मरांडी ने अग्रिम जमानत हेतु सत्र न्यायालय में आवेदन दिया है, जिस पर सुनवाई 30 नवंबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >