दो बाइक की टक्कर में दो घायल

पथरगामा : पथरगामा-गोड्डा मुख्य मार्ग में सोमवार को गांधी ग्राम महुआसोल के पास दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल हो गये. गोरसंडा ग्राम निवासी डब्बू पंडित (32) गांधीग्राम हाट से घर लौट रहा था. वहीं कस्तूरिया ग्राम निवासी नरगिस दास (30) गोड्डा से कस्तूरिया लौट रहा था. इसी दौरा […]

पथरगामा : पथरगामा-गोड्डा मुख्य मार्ग में सोमवार को गांधी ग्राम महुआसोल के पास दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल हो गये. गोरसंडा ग्राम निवासी डब्बू पंडित (32) गांधीग्राम हाट से घर लौट रहा था. वहीं कस्तूरिया ग्राम निवासी नरगिस दास (30) गोड्डा से कस्तूरिया लौट रहा था. इसी दौरा महुआसोल के पास दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों ही बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को पथरगामा सीएचसी में भरती कराया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर आरके पासवान ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया और उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >