मानक पूरा नहीं करने पर निजी विद्यालयों पर होगी कार्रवाई

डीएसइ ने की बीइइओ के साथ बैठक, कहा : सभी बीइइओ को दिये आवश्यक दिशा निर्देश जिले के 101 निजी विद्यालय चिह्नित 25 प्रतिशत बीपीएल परिवार के बच्चों का नहीं हो रहा एडमिशन गोड्डा : अपने कार्यालय में डीएसइ अशोक कुमार झा ने सोमवार को सभी प्रखंडों के बीइइओ के साथ बैठक किया. इस दौरान […]

डीएसइ ने की बीइइओ के साथ बैठक, कहा :

सभी बीइइओ को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जिले के 101 निजी विद्यालय चिह्नित
25 प्रतिशत बीपीएल परिवार के बच्चों का नहीं हो रहा एडमिशन
गोड्डा : अपने कार्यालय में डीएसइ अशोक कुमार झा ने सोमवार को सभी प्रखंडों के बीइइओ के साथ बैठक किया. इस दौरान निजी विद्यालयों के मामले को लेकर सभी बीइइओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. डीएसइ ने कहा कि 2009 अधिनियम के तहत निजी विद्यालय मानक को पूरा नहीं करते हैं तो विभाग संंबंधित विद्यालयों पर शिकंजा कसेगा. इसके लिए जिले में कुल 101 निजी विद्यालयों को सूचीबद्ध किया गया है. निजी स्कूलों में मापदंड पूरा नहीं किया जा रहा है.
25 प्रतिशत सीट पर बीपीएल के छात्रों का नामांकन करना है. नामांकन नहीं लिया जा रहा है. बीपीएल व कमजोर बच्चों को अलग कक्षा में निजी स्कूल पढ़ाने का कार्य कर रहा है. इस मामले में जांच पड़ताल कर एफआइआर दर्ज कराया जायेगा. साथ ही जिला मुख्यालय के दो-तीन स्कूल का संचालन सीबीएसइ से मान्यता बता कर किया जा रहा है. जबकि प्रारंभिक शिक्षा में एक से आठ कक्षा के लिए निजी विद्यालय के नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी से संबद्धता लेना अनिवार्य है. इस मामले में भी जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी. डीएसइ ने बताया कि सभी बीइइओ को सरकारी स्कूल के बच्चों के आधार कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. बेंच डेक्स का निर्माण कार्य स्थानीय स्तर पर मिस्त्री से कराने का निर्देश दिया. साथ ही जिला स्तर पर होने वाले विद्यालय प्रबंधन समिति के सेमिनार में सभी विद्यालयों के अध्यक्ष व सचिव के भागीदारी सुनिश्चित कराने पर बल दिया. इस अवसर पर बीइइओ जया देवी, कृष्णा दास, आनंदी हरिजन सहित सभी प्रखंडों के बीइइओ, जेई, बीपीओ आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >