एक्टपर्ट हॉस्टल बैठक करते पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, इसीएल के पदाधिकारी व ग्रामीण.

ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निबटारा का मिला आश्वासन बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ऊर्जानगर स्थित एक्टपर्ट हॉस्टल में भोड़ाय के मुद्दे को लेकर त्रिस्तरीय वार्ता हुई. वार्ता में पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, महगामा एसडीओ संजय कुमार पांडे, इसीएल के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, एसए राव यादव, आरआर अमिताभ, मल्लय कुमार बोस सहित भोड़ाय […]

ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र निबटारा का मिला आश्वासन

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ऊर्जानगर स्थित एक्टपर्ट हॉस्टल में भोड़ाय के मुद्दे को लेकर त्रिस्तरीय वार्ता हुई. वार्ता में पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम, महगामा एसडीओ संजय कुमार पांडे, इसीएल के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, एसए राव यादव, आरआर अमिताभ, मल्लय कुमार बोस सहित भोड़ाय के ग्रामीण शामिल हुए. वार्ता में ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना प्रभावित क्षेत्र के भूदाता नाबालिग को जमीन उपलब्ध करायी जाये, भोड़ाय को जल्द विस्थापन की जाये और नयी दर से मुआवजा दिया जाये,
कब्रिस्तान का पर्चा दिया जाये आदे मांगे रखी. मुख्य महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि आरआर पॉलिसी के तहत जो भी सरकारी सुविधा है दी जायेगी. वह भोड़ाय गांव वासी को मुहैया करायी जायेगी. नाबालिग को प्लॉट नहीं दिया जा सकता है. हैवी ब्लास्टिंग पर रोक व क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत करायी जायेगी. कब्रिस्तान के पर्चा संबंधित समस्याओं के लिए वन विभाग से वार्ता की जाती रही है. जल्द ही समस्या का सामाधान निकाल लिया जायेगा. नयी दर से मुआवजा दिया जा रहा है. वर्ष 2011-12 में तय किये गये दर से ही भोड़ाय वासी को मुआवजा दिया जायेगा. पूर्व मंत्री श्री हेंब्रम ने कहा कि तीन दिनों के बाद से भोड़ायवासियों का जमाबंदी वाइज समस्याओं का निबटारा इसीएल करेगा. गांव को जल्द से जल्द विस्थापित करने की प्रक्रिया इसीएल करे. महागामा एसडीओ श्री पांडेय ने कहा कि वार्ता में सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मौके पर कुरबान अंसारी, बाबाजी टुडू, मिस्त्री मरांडी, अहमद अंसारी, दिलदार अंसारी, मुस्तकिम अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >