बच्चों के लिए होगी विशेष व्यवस्था
गोड्डा : जिले मे नये सिरे से कुल छह बाल मित्र थाना को खोला जायेगा. इसको लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है. साथ ही जिला पुलिस प्रशासन ने छह थाना को चिह्नित कर लिया है. चिह्नित जगहों में एक रूम बाल मित्र थाना के रूप में होगा. बाल मित्र थाना अपने में अनूठा है. बालमित्र थाना में भुलवश अपराध करने वाले बच्चों को रखा जायेगा. उसके लिए यहां सभी प्रकार की व्यवस्था होगी. तंग आदि करने का तो कोई प्रावधान भी नहीं है. इसको लेकर मुख्यालय डीएसपी आरके मित्रा ने गुरुवार काे नगर थाना के बाल मित्र थाना का निरीक्षण किया. यहां थाना को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही काम को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.
उन्होंने बताया कि आने वाले चार- पांच दिनों में नये बाल मित्र थाना का उदघाटन किया जायेगा. नगर थाना, महगामा, बोआरीजोर, मुफस्सिल, सुंदरपहाड़ी व ललमटिया थाना में में नये बाल मित्र थाना को बनाया जायेगा. साथ ही बाल मित्र में पुलिस को भी बाल फेंड्रली बनाये जाने की जानकारी दी. बताया कि पहले भी नये थानों मे बाल मित्र थाना को अलग से बनाया गया है लेकिन यह बेहतर ढंग से काम नहीं कर रहा था.अब नये सिरे से बाल मित्र थाना काम करने लगेगा.
