कांग्रेसियों का जत्था बुधवार की शाम रांची रवाना
गोड्डा : बुधवार की शाम गोड्डा से कांग्रेसियशेें का जत्था रांची रवाना हो गया है. रांंची में कांग्रेस की ओर से आयोजित विधान सभा का घेराव कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकता रांची के लिये प्रस्थान कर गये. यह जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका
पांडेय सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सरकार के गरीब विरोधी एवं अन्य मसले को लेकर राज्यस्तरीय मुद्दों को लेकर विधान सभा का घेराव किया गया है. कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची जाकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुये विरोध करेेंगे. इस दौरान जिला से सुमीत कुमार बिट्टू, सोनी सिंह, नीरज चौरसिया,अब्दुल गौस रब्बानी, तापस घोषाल , अभय जायसवाल, जयकांत यादव आदि के नाम शामिल है.
