महगामा : वसुआ चौक पर किसान सभा के जत्थे ने किसानों को संबोधित किया. सभा में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते दोनों सरकारो को किसान विरोधी बताया. वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश मे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है. सभा की अध्यक्षता मो इब्राहिम ने की. किसान सभा के नेता सह पूर्व सांसद रामचंद्र ने बताया कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में
संशोधन से गैर आदिवासी व आदिवासी पर बुरा असर पड़ेगा. जमीन से उद्योगपतियों को ही लाभ होगा.जमीन को सरकार औने-पौने दाम पर लेने का काम कर रही है. किसान की स्थिति पूरे झारखंड में दयनीय है. सभा में स्थानीय नेता अशोक साह, डा राधेश्याम चौधरी, अनिल सिंह, नागेंद्र ठाकुर, मो अख्तर, मो नईम आदि थे.
