पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही भाजपा सरकार

बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य ने कहा किसान सभी की बैठक में उपस्थित नेता. मेहरमा : प्रखंड के मेहरमा मेला मैदान में किसान सभा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य रघुवीर मंडल ने की. राज्य सचिव मंडल सदस्य मो इकबाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है. […]

बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य ने कहा

किसान सभी की बैठक में उपस्थित नेता.
मेहरमा : प्रखंड के मेहरमा मेला मैदान में किसान सभा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य रघुवीर मंडल ने की. राज्य सचिव मंडल सदस्य मो इकबाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है. सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को ठग रही है. बीजेपी सरकार के नेता लंबा-चौड़ा भाषण देते हैं. सरकार के कथनी व करनी में अंतर है. 500 व 1000 के नोट को बंद कर मध्य वर्गीय व गरीब परिवार को सरकार परेशानी में डाल रही है.
पूरे देश में प्रगतिशील सुस्पष्ट भूमि सुधार लागू करने की बात कही. वहीं राज्य कमेटी सदस्य अशोक साह ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिनों का मजदूरी व तीन सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी सरकार देना सुनिश्चित करें. खेतों में मजदूरी करने वाले किसानों के लिए केंद्रीय कानून बनाये जाने की मांग की हैै. मौके पर ज्योतिन सोरेन, श्याम सुंदर कुमार, हदीशा खातुन, जानकी देवी, मो सिद्दीक, मनोज राजा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >