सुरक्षा को लेकर बैंकों में तैनात थे दंडाधिकारी

गोड्डानगर : पांच सौ व हजार के नोट के एक्सचेंज के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बैंकों में पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की गयी थी. मुख्य शाखा में एसडीपीओ अभिषेक कुमार सुबह से शाम तक प्रतिनियुक्त रहे. इसके अलावा एसआइ व पुलिस बल भी थे. […]

गोड्डानगर : पांच सौ व हजार के नोट के एक्सचेंज के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बैंकों में पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती की गयी थी. मुख्य शाखा में एसडीपीओ अभिषेक कुमार सुबह से शाम तक प्रतिनियुक्त रहे. इसके अलावा एसआइ व पुलिस बल भी थे.

कुल 64 दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था. इसके अलावा स्टैटिक पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. पोड़ैयाहाट में कुल चार बैंकों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल लगाये गये थे. वहीं मुुफस्सिल में सिकटिया, डुमरिया, परसपानी, दलदली, सुंदरपहाड़ी के टेसोबथान, चंदना, डमरू, देवदांड़, बसंतराय व गोड्डा मेन बाजार के दर्जनों ब्रांचों में पुलिस जवान तैनात थे.

एसबीआइ को छोड़ अन्य बैंकों की शाखाओं मे दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात नहीं के बराबर दिखे. नगर थाना क्षेत्र में दिन भर पुलिस गश्त करती रही. तीन-तीन गश्ती दलों ने सुबह से लेकर रात आठ बजे तक बैंकों का जायजा लिया. इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी सहित एएसआइ ने गश्ती कर बैंकों का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >