शादी का प्रलोभन देकर दो वर्षों से कर रहा था यौन शोषण
मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र का
कोर्ट में दर्ज किया परिवाद
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के नाबालिग लड़की ने काड़ीडीह के सुनील मुर्मू पर दुष्कर्म के आरोप में न्यायालय में परिवाद दाय किया है. न्यायालय ने सुंदरपहाड़ी थाना को जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. दर्ज परिवाद में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि वह नाना के घर में ही रहती है. दो वर्षों से सुनील मुर्मू शादी का सांझा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था.
जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने शादी का दबाव बनाया तो सुनील ने टाल दिया. कुछ माह के बाद शादी से मुकर गया. पीड़िता ने घर वालों को मामले की जानकारी दी. घर वालों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पंचायती क, लेकिन वह नहीं माना. अपने तथा अपने पेट में पल रहे बच्चे के लिए उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.
