समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

आक्रोश. नगर थाना प्रभारी की बरखास्तगी की मांग को लेकर झाविमो में उबाल नगर थाना प्रभारी द्वारा विधायक के विषेषाधिकार हनन का मामला गरमाने लगा है. रविवार को कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. कहा कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. गोड्डा : […]

आक्रोश. नगर थाना प्रभारी की बरखास्तगी की मांग को लेकर झाविमो में उबाल

नगर थाना प्रभारी द्वारा विधायक के विषेषाधिकार हनन का मामला गरमाने लगा है. रविवार को कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. कहा कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
गोड्डा : नगर थाना प्रभारी द्वारा विधायक के विशेषाधिकार का हनन करने का मामला गरमाने लगा है. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में रविवार को सैकड़ों की संख्या में झाविमो कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर समाहरणालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. प्रर्दशन के बाद एसपी की अनुपस्थिति के कारण विधायक ने थाना प्रभारी को अविलंब बरखास्त करने की मांग को लेकर एसडीपीओ अभिषेक कुमार को ज्ञापन सौंपा.
समाहरणालय द्वार पर विधायक ने कहा कि नगर थाना प्रभारी राज्य के इतिहास में सबसे भ्रष्ट पदाधिकारी के रूप में है पदस्थापित हैं. थाना में तीन से चार की संख्या में दलाल के माध्यम से पैसा वसूली कराते हैं. क्षेत्र से अवैध बालुू उठाव एवं पैसा वसूलने वाले थाना प्रभारी को स्थानीय लोगों की परेशानी से लेना-देना नहीं है. बालू माफिया के रूप में थाना प्रभारी की पहचान बनी है. उन्होंने थाना प्रभारी पर ठेला वेंडर व होटल संचालकों से भी अवैध उगाही करने का आरोप लगाया. बताया कि ऐसे थाना प्रभारी से जनप्रतिनिधि का सम्मान करने की क्या उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर जिला प्रशासन द्वारा थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं की गयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर धनंजय यादव, दिलीप कुमार साह, बबलू सिंह, नवल साह, अजय शर्मा, विकास सिंह, अब्दुल बहाव सम्स, पप्पू मंउल, मनोज यादव, नीरज सिंह , अमर कुमार आदि थे. इधर झाविमो कार्यकर्ताओं की रैली व प्रदर्शन को देखते हुए नगर थाना परिसर के आसपास पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. थाना प्रभारी के नेतृत्व में वज्र वाहन के साथ सैकड़ों पुलिस बल के जवान तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >