आधार सीडिंग कार्य अविलंब पूरा करें

गोड्डा पूर्वी बीइइओ ने गुरु गोष्ठी में सचिवों को दिया निर्देश कहा, हर हाल में मीनू के अनुसार चलायें एमडीएम बच्चों की छात्रवृत्ति सूची जमा करने की कही बात गोड्डा : सदर प्रखंड के सरकंडा प्राथमिक विद्यालय परिसर में गोड्डा बीइइओ जया देवी की ओर से मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में […]

गोड्डा पूर्वी बीइइओ ने गुरु गोष्ठी में सचिवों को दिया निर्देश

कहा, हर हाल में मीनू के अनुसार चलायें एमडीएम
बच्चों की छात्रवृत्ति सूची जमा करने की कही बात
गोड्डा : सदर प्रखंड के सरकंडा प्राथमिक विद्यालय परिसर में गोड्डा बीइइओ जया देवी की ओर से मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में बीइइओ द्वारा विद्यालयों के सचिव सह शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि स्कूली बच्चों के आधार सीडिंग कार्य व खाता खोलने का कार्य अविलंब पूरा करने, विद्यालय का रंग-रोगन कार्य करने, एमडीएम मीनू के अनुसार चलाये जाने, बच्चों की छात्रवृत्ति की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
विद्यालय के पोशाक का उपयोगिता एवं विद्यालय विकास मरम्मत का प्रतिवेदन जमा करने का भी निर्देश दिया. बीइइओ ने कहा कि शिक्षकों को हर हाल अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी विद्यालय के सूचना पट्ट पर लगाना है. विद्यालय में निर्धारित समय से पंद्रह मिनट पूर्व शिक्षकों को पहुंचने का निर्देश दिया. बीइइओ ने विद्यालय का माहौल बेहतर रखने के अलावा विद्यालय के दीवार पर धूम्रपान निषेध का लेखन कराये जाने की बातों पर बल दिया. इस दौरान शिक्षक अनिल मंडल, सफीक आलम, रघु दास, वरण हेंब्रम, अमरेंद्र कुमार, सुबोध मंडल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >