एक ट्रैक्टर बालू जब्त

महागामा : शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर गोड्डा एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा व महागामा एसडीपीओ समीर कुमार सवैया द्वारा अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. श्री सवैया ने बताया कि एसपी के निर्देश पर देर रात थाना क्षेत्र के डकैता गांव से बालू लदा ट्रेक्टर को जब्त किया गया है. […]

महागामा : शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर गोड्डा एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा व महागामा एसडीपीओ समीर कुमार सवैया द्वारा अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. श्री सवैया ने बताया कि एसपी के निर्देश पर देर रात थाना क्षेत्र के डकैता गांव से बालू लदा ट्रेक्टर को जब्त किया गया है. किसी भी सूरत में बालू को बिहार नहीं जाने दिया जायेगा. आगे भी छापेमारी कर अवैध बालू उठाव पर रोक लगायी जायेगी.

राशि का समायोजन नहीं करनेवाले पूर्व नाजिर से शो कॉज
डीसी ने किया सुंदरपहाड़ी प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण
कई योजनाओं की फाइलों को खंगाल दिये कई निर्देश
कहा, अधूरे कार्य करनेवाले अभिकर्ता पर दर्ज करायें प्राथमिकी
खतियान की डाटा इंट्री कम रहने पर दो राजस्व कर्मी से शो कॉज करने दिया निर्देश
सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी प्रखंड व अंचल कार्यालय का शनिवार को डीसी अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में श्री कुमार ने दोनों कार्यालय के विभिन्न योजनाओं एवं फाइलों को खंगाला.
इस दौरान बीडीओ ज्ञानेंद्र एवं सीओ जितेंद्र कुमार मंडल की उपस्थिति में जांच के क्रम में कई मामले सामने आये . इस दौरान दो दो राजस्व कर्मचारी विजय कुमार पांडेय एवं अमित कुमार द्वारा अब तक खतियान में डाटा इंट्री कम रहने के कारण स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने प्रखंड के पूर्व नाजिर अधिकलाल कापरी द्वारा विकास योजना मद के आठ लाख 29 हजार रूपये की राशि के समायोजन नहीं होने से वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है.
उन्होंने कर्मी के बारे में जानकारी ली तो पाया कि वह पोड़ैयाहाट में नाजिर पद पर काम कर रहे हैं. डीसी ने बीडीओ पोड़ैयाहाट को शोक काॅज करते हुये श्री कापरी द्वारा सिथति स्पष्ट करते हुए वित्तीय प्रभार से मुक्त रखने का निर्देश दिया. वहीं प्रखंडों में बीआरजीएफ एवं 13 वें वित्त आयोग से संचालित कार्य जो अधूरे है. बंद कर अभिकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया.
डीसी से मिले 20 सूत्री अध्यक्ष, की शिकायत
20 सूत्री अध्यक्ष अनिल कुमार साह के साथ सदस्य श्याम सुंदर राम, प्रेम लता देवी व अन्य ने डीसी से मिल कर बताया कि बैठक के दौरान लगभग सभी विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहते है. साथ ही बैठक में लिये गये निर्देश का भी अनुपालन पदाधिकारी नहीं करते हैं. बीडीओ को डीसी द्वारा निर्देश दिया गया कि अविलंब पत्र प्रेषित कर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्देशों का अनुपालन करे . प्रोटोकाल के तहत 20 सूत्री को सुविधा मुहैया करायें .
नाजिर पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल
सुंदरपहाड़ी प्रखंड के पूर्व नाजिर द्वारा साढ़े आठ लाख रुपये के गड़बड़झाले के मामले में बीडीओ के खिलाफ कई सवाल खड़े हो रहे हैं. राशि का समायोजन के लिए एक साल तक कोई कार्रवाई नहीं होना गंभीर मसला है. हालांकि डीसी के निरीक्षण के बाद मामला सामने आया है. बीडीओ ने डीसी को बताया गया कि नाजिर से एक सितंबर 2015 को कारण पृच्छा के बाद एक साल पूरा हाेने के बावजूद मामले पर कार्रवाई नहीं हो पायी थी. मामले को लेकर डीसी के निरीक्षण के बाद कई प्रश्न खड़ा कर दिया है कि एक साल तक कारण पृच्छा के बाद कार्रवाई से वंचित क्यों रखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >