बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का मिला प्रशिक्षण

अलग-अलग प्रखंडों से आये स्वास्थ्य कर्मियों, ए ग्रेड नर्स व एएनएम को बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी अस्पताल में सभी स्थानों पर कूड़ादान रखने पर दिया जोर गोड्डा : बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर एनएचएम की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण का […]

अलग-अलग प्रखंडों से आये स्वास्थ्य कर्मियों, ए ग्रेड नर्स व एएनएम को बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी

अस्पताल में सभी स्थानों पर कूड़ादान रखने पर दिया जोर
गोड्डा : बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर एनएचएम की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. सीएस डॉ प्रवीण राम ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया. मुख्य प्रशिक्षक सदर अस्पताल के मैनेजर मुकेश कुमार द्वारा अलग-अलग प्रखंडों के अस्पताल से आये स्वास्थ्य कर्मियों, ए ग्रेड नर्स व एएनएम को बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.
बताया कि स्रोत पर ही कचरे को अलग-अलग किया जाना है. यह अपशिष्ट प्रबंधन में सबसे महत्वपूर्ण चरण है. स्वास्थ्य केंद्रों से विभिन्न प्रकार के संक्रामक एवं असंक्रामक अपशिष्ट उत्पन्न होते है. संक्रामक अपशिष्ट की मात्र असंक्रामक अपशिष्ट से बहुत कम होती है, पर मिला देने पर पूरे का पुरा अपशिष्ट ही संक्रामक मानी जाती है. इस तरह से संक्रमित अपशिष्ट की मात्रा कई गुण बढ़ जाती है. जिससे की उनका उपचार व निस्तारण दोनों ही काफी मुश्किल हो जाता है. अपशिष्ट उत्पन्न होने वाले सभी जगहों पर कूड़ादान रखने की बात कही गयी. अस्पतालों को दो बार सफाई व सूखा पोछा किये जाने, नुकीले पदार्थ को छेद वाले सफेद पात्र में रखने, संक्रामक प्लास्टिक को लाल कूड़ेदानों व थैलियों में डाले जाने, शारीरिक अंग वाले अपशिष्ट पीले कूड़ेदान व थैलियों में रखे जाने की बातों पर बल दिया गया. मैनेजर ने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर दर्जनों महत्वपूर्ण जानकारी दी. इस दौरान यूनिसेफ जिला को-ऑर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा, डैम सुबोध चौधरी, कंप्यूटर सहायक सुनील कुमार, सुहागनी सोरेन, सुनिता कुमारी, राजीव कुमार, मनोरमा कुमारी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी, सुदीप्ता प्रमाणिक, सुशीला मुर्मू, इंदू कुमारी, सुधा कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >