सभी बीइइओ को निर्देश देते डीएसइ

गोड्डा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को सभी प्रखंडों के बीइइओ व बीपीओ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीएसइ अशोक कुमार झा ने की. डीएसइ व एडीपीओ अनवर अली ने सभी बीइइओ को जिले के सभी प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों का रंग रोगन कार्य 31 अगस्त तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया. […]

गोड्डा : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को सभी प्रखंडों के बीइइओ व बीपीओ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डीएसइ अशोक कुमार झा ने की. डीएसइ व एडीपीओ अनवर अली ने सभी बीइइओ को जिले के सभी प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों का रंग रोगन कार्य 31 अगस्त तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया. कहा कि सभी स्कूलों के भवन को लाइट पिंक व शौचालय को नीला कलर में रंगना है. एडीपीओ श्री अली ने बताया कि आधार सीडिंग कार्य जोर शोर से किया जा रहा है.

अब तक हुए आधार सीडिंग कार्य में बसंतराय ने सबसे बेहतर 94 प्रतिशत कार्य को पूर कर लिया है. महगामा में अब तक 75प्रतिशत कार्य ही हो पाया है. सभी प्रखंडों को 30 अगस्त तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर बीइइओ अशोक पाल, जया देवी, कृष्णा दास आदि थे.

31 तक कार्य पूरा करने का दिया िनर्देश
डीएसइ ने सभी बीइइओ को दिये कई निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >