गंभीर बीमारी से पीड़ित डोली को मदद की दरकार

डोली के दादा भी हैं यक्ष्मा रोग से पीड़ित स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं ली जा रही सुधि जनप्रतिनिधि आज मिलेंगे अधिकारी से गोड्डा : गंभीर बीमारी से पीड़ित आठ साल की डोली मुर्मू अब भी डुमरिया गांव में अपने मां मीरू मरांडी के घर में खाट पड़ी हुई है. स्वास्थ्य विभाग उसकी सुधि नहीं ले […]

डोली के दादा भी हैं यक्ष्मा रोग से पीड़ित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं ली जा रही सुधि
जनप्रतिनिधि आज मिलेंगे अधिकारी से
गोड्डा : गंभीर बीमारी से पीड़ित आठ साल की डोली मुर्मू अब भी डुमरिया गांव में अपने मां मीरू मरांडी के घर में खाट पड़ी हुई है. स्वास्थ्य विभाग उसकी सुधि नहीं ले रहा है. मां मीरू मरांडी उस मसीहे का इंतजार कर रही है, जो उसकी बेटी को इलाज की चौखट तक पहुंचा दे. बताया कि डोली को देखने तक स्वास्थ्य विभाग के लोग नहीं पहुंचे हैं. इलाज करना तो दूर की बात है. कूछ लोग घर आकर इलाज कराने की पहल करने की बात कहें है, अब तो उनसे ही उम्मीद बंधी हुई है. मीरू के दादा रूमय मुर्मू खांसी से परेशान रहते हैं. बताया कि दादा टीवी बीमारी से काफी दिनों से ग्रसित है. सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के लाभ से अब तक वंचित है. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो सप्ताह या उससे अधिक के खांसी को टीवी रोग के श्रेणी में रखते है. बावजूद रूपय मुर्मू की जांच विभाग के कर्मियों द्वारा नहीं करायी गयी है.
डुमरिया गांव में घर के खाट पर पड़ी बीमार डोली मुर्मू व दादा रूपय मुर्मू. फोटो। प्रभात खबर
पांच बेटियों के परवरिश की चिंता
मीरू ने बताया कि उसे पांच बेटी है. कोई बेटा नहीं है. बड़ी बेटी सावित्री मुर्मू सयानी है. डोली की बीमारी के कारण अपनी बड़ी बिटिया की शादि तक नहीं करा पा रही है. सावित्री व डोली के अलावा जुली मुर्मू, मनीषा मुर्मू व अनीषा मुर्मू के परवरिश की चिंता हमेशा मां व पिता ऐतवारी मुर्मू को बनी रहती है.
सोमवार को इलाज के लिए होगी पहल
साहित्यकार डॉ राधेश्याम चौधरी व राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी ने बताया कि रविवार को महगामा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी से मुलाकात की जायेगी. लेकिन उनसे भेंट नहीं हो पायी है. सोमवार को डोली के इलाज के लिए चिकित्सा प्रभारी से मिल कर निश्चित तौर पर पहल की जायेगी.
” स्वास्थ्य विभाग डोली के मामले में चुप्पी साधे हुए है. यह अच्छी बात नहीं है. गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्ची के इलाज के लिए दूरभाष पर सीएस से कहा जा रहा है. अविलंब इस मामले में सीएस को संज्ञान लेने की जरूरत है. अगर इस मामले में लापरवाही बरती गयी तो डीसी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जायेगी.”
– बसंती देवी, जिप अध्यक्ष.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >