नेट बॉल संघ ने बैठक में लिया निर्णय
बैठक में शामिल नेट बॉल संघ के सदस्य.
गोड्डा : गांधी मैदान परिसर में गुरुवार को जिला नेटबॉल संघ की बैठक हुई.इसकी अध्यक्षता संघ के संरक्षक किरमान अंसारी ने की. संरक्षक श्री अंसारी व जिला सचिव गुंजन कुमार झा ने बताया कि बैठक के दौरान संघ सदस्यों द्वारा आठवां जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नौ व 10 सितंबर को कराने का निर्णय लिया.
खिलाड़ियों के रहने, भोजन, पुरस्कार सहित मैदान की विधि-व्यवस्था के लिए चर्चा की गयी. बताया कि जिला स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है.
