प्रसव वार्ड में नवजात शिशु की मौत

परिजनों ने लगाया नर्स पर लापरवाही का आरोप सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव पर फिर उठा सवाल प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद भी नहीं पहुंची महिला चिकित्सक पूर्व से ही बच्चे का मूवमेंट बंद होने की बात कह रहे डीए गोड्डा : सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में नवजात बच्चे की मौत हो गयी […]

परिजनों ने लगाया नर्स पर लापरवाही का आरोप

सदर अस्पताल में सुरक्षित प्रसव पर फिर उठा सवाल
प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद भी नहीं पहुंची महिला चिकित्सक
पूर्व से ही बच्चे का मूवमेंट बंद होने की बात कह रहे डीए
गोड्डा : सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में नवजात बच्चे की मौत हो गयी है. परिनजों ने नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है. सदर प्रखंड के सुंडमारा पंचायत के पिपरजोरिया गांव के जय नगर निवासी रंजीत पंडित की पत्नी भादु देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह पांच बजे सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में भरती कराया गया. सुबह करीब दस बजे प्रसव पीड़ा अधिक होने पर परिजनों ने ऑन ड्यूटी नर्स को मामले में सुधि लेने को कहा गया.
नर्स ने परिजनों से कहा कि अभी प्रसव होने में समय है. लेकिन थोड़े देर के बाद महिला का प्रसव प्रक्रिया शुरू हो गयी और प्रसव के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गयी. प्रसूता के ससुर राम सुरत पंडित ने बताया कि प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के बाद उनकी पत्नी व बेटी द्वारा प्रसव कक्ष में ड्यूटी कर रही नर्स ने झिड़क कर पत्नी बेटी को प्रसव कक्ष से यह कह बाहर खदेड़ दिया कि हमलोग से ज्यादा तुमलोग ही जानती हो. बाहर जाओ. अभी समय नहीं हुआ है. जब समय होगा देख लिया जायेगा. इस क्रम में प्रसूता का आधा प्रसव हो जाता है और शिशु की मौत हो जाती है.
ऑन कॉल आती है लेडी डॉक्टर
सदर अस्पताल में ए ग्रेड नर्स द्वारा ही प्रसव कार्य किया जाता है. केवल आउटडोर के समय सुबह नौ से पांच बजे तक में ही लेडी डॉक्टर द्वारा प्रसूता का प्रसव कराया जाता है. इसके बाद महिला चिकित्सक ऑन कॉल आती है. लेकिन सवाल यह उठता है कि जब प्रसूता भादु देवी का प्रसव कार्य का समय सुबह नौ से दस बजे के बीच की है, तो फिर नर्स द्वारा लेडी डाॅक्टर को कॉल क्यों नहीं किया गया. यहां भी लापरवाही बरती गयी, जो जांच का विषय बनता है. सुरक्षित व संस्थागत प्रसव पर सवाल उठ रहा है.
प्रसव वार्ड में प्रसूता भादू देवी साथ में उसके परिजन. फोटो। प्रभात खबर
शिशु का मूवमेंट बंद था. पेसेंट एनमिक थी. परिजनों को नर्स द्वारा प्रसूता व शिशु की स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी प्रसव पूर्व में ही दी गयी थी.पहले प्रसूता को कहीं और दिखाया गया था. ये स्टील बर्थ का केस है.”
मुकेश कुमार, मैनेजर, सदर अस्पताल.
फरार दो वारंटी गिरफ्तार, जेल
बोआरीजोर : ललमटिया थाना की पुलिस ने सायंकालीन अभियान में दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी हरिनारयण सिंह ने बताया कि एस ड्राइव के तहत गोरखपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर छोटा इरफान अंसारी व मास्टर किस्कू को गिरफ्तार किया है. दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे. गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >