गोड्डा : गोड्डा वन रेंज ने छापेमारी कर सखुआ की 53 पीस लकड़ी जब्त की है. जब्त लकड़ी की कीमत लगभाग 65 हजार रुपये बतायी जाती है. सुंदरपहाड़ी के बांसजोरी पंचायत के कौवाढाव में वन विभाग ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान लकड़ी सहित टाटा सूमो 407 वाहन को भी जब्त किया है.
जब्त लकड़ी व वाहन कठौन गांव के बमबम भगत का बताया जाता है. बता दें कि वन विभाग ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार कार्रवाई की है. इससे पहले 14 अगस्त को भी वन विभाग की टीम ने मुफसिसल थाना क्षेत्र के हरिपुर के पास लाखों मूल्य की लकड़ियां जब्त किया है. पिछले 30 दिनों में गोड्डा वन रेंज ने लकड़ियों के तीन खेप को बरामद किया है. टीम मे रेंजर कन्हैया राम, प्रभारी वन पाल सैमियल मालतो, कौशल कुमार आदि थे.
