गोड्डा : शहर के असनबनी मुहल्ले के पास शनिवार दोपहर को गोड्डा पोड़ैयाहाट मार्ग में ट्रैक्टर के धक्के से दूध व्यवसायी नकदी महतो (65) घायल हो गया. नकदी गोड्डा बाजार से दूध की बिक्री कर साइकिल से अपने गांव पोड़ैयाहाट प्रखंड के देबंधा लौट रहा था. इसी दौरान सरकंडा की ओर जा रहे अनिंयत्रित ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया. इस घटना में वह घाायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. उसे दोनो पैर व चेहरे में चोटें आयी है. इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. इधर, जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.
ट्रैक्टर के धक्के से दूध व्यवसायी जख्मी
गोड्डा : शहर के असनबनी मुहल्ले के पास शनिवार दोपहर को गोड्डा पोड़ैयाहाट मार्ग में ट्रैक्टर के धक्के से दूध व्यवसायी नकदी महतो (65) घायल हो गया. नकदी गोड्डा बाजार से दूध की बिक्री कर साइकिल से अपने गांव पोड़ैयाहाट प्रखंड के देबंधा लौट रहा था. इसी दौरान सरकंडा की ओर जा रहे अनिंयत्रित ट्रैक्टर […]
