जमीन विवाद में चचेरे भाई को पीटा

गोड्डा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव के निरंजन पंडित को चचेरे भाइयों ने जमीन के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट की घटना को लेकर राजाभिट्ठा थाना में निरंजन ने मारपीट व जमीनी विवाद को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके चचेरे भाई मनोज पंडित व […]

गोड्डा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के भदरिया गांव के निरंजन पंडित को चचेरे भाइयों ने जमीन के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट की घटना को लेकर राजाभिट्ठा थाना में निरंजन ने मारपीट व जमीनी विवाद को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके चचेरे भाई मनोज पंडित व सरोज पंडित ने मामूली बात पर मारपीट कर घायल कर दिया.

आसपास के लोगों ने उसकी जान बचायी. परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल में भरती कराया. वहीं नगर थाना की पुलिस ने घायल का फर्द ब्यान लिया है. घायल श्री पंडित ने बताया कि पूर्व से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना थी. इसको लेकर दोनों पक्षों पर पूर्व में ही राजाभिट्ठा थाना में 107 की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >