पथरगामा के भांजपुर निवासी राम सोरेन है कालाजार से पीड़ित
गोड्डा : जिले में कालाजार का कहर जारी है. इसी क्रम में पथरगामा प्रखंड के भांजपुर गांव निवासी राम सोरेन (40) कालाजार से पीड़ित हैं. परिजनों ने बताया कि चार पांच माह से वे कालाजार से पीड़ित हैं. 12 अगस्त को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वार्ड प्रभारी जवाहर लाल प्रसाद ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद कालाजार होने की पुष्टि की है. शनिवार को एम्बी जॉन रोगी को चढ़ाया गया.
