पथरगामा : थाना क्षेत्र के घाट कुरावा पंचायत के योगीडीह निवासी फर्टीचर दर्वे (40) की मौत सर्पदंश से हो गयी. घटना शनिवार की देर रात की है. पिता प्रभु दर्वे ने बताया कि शाम को उनका पुत्र बहियार में घास काटने गया था. इसी दौरान जहरीला सांप ने काट लिया. इलाज कराने के पूर्व की उसकी पुत्र की मौत हो गयी.
मृतक अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गया है. फर्टिचर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण करता है. घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक तंगी की मार पड़ गयी है. वहीं जानकारी होने पर पंचायत की मुखिया मुनकी देवी ने भी दुख प्रकट किया तथा बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का प्रयास किया जायेगा.
