दिल्ली से भगायी युवती को परिजनों के हवाले किया

प्राइवेट बस स्टैंड से शनिवार शाम मिली थी युवती युवती नहीं जानती है आरोपित युवक का पता-ठिकाना गोड्डा : शनिवार की शाम प्राइवेट बस स्टैंड से बरामद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. युवती दिल्ली से भगायी गयी थी. महिला थाना की पुलिस द्वारा युवती को परिजनों से पूछताछ के बाद सौंप […]

प्राइवेट बस स्टैंड से शनिवार शाम मिली थी युवती

युवती नहीं जानती है आरोपित युवक का पता-ठिकाना
गोड्डा : शनिवार की शाम प्राइवेट बस स्टैंड से बरामद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. युवती दिल्ली से भगायी गयी थी. महिला थाना की पुलिस द्वारा युवती को परिजनों से पूछताछ के बाद सौंप दिया गया है. मालूम हो कि शनिवार की शाम दिल्ली की युवती को प्राइवेट बस स्टैंड में देखा गया था.बाद में इसकी सूचना नगर थाना को दी गयी थी. युवती को गोड्डा का ही शशि कुमार प्रेम संबंध में फुसलाकर लाया था.
युवती को अन्यत्र रखे जाने के बाद प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में छोड़कर फरार हो गया. युवती दिल्ली से भगायी गयी थी. युवती आरोपित युवक का पता नहीं जानती है. महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकेट्टा ने बताया कि युवती का संपर्क दिल्ली में लड़के से बन गया था. लड़का बहला फुसला कर युवती को अपने साथ लाया था था छोड़ कर फरार हो गया. परिजन युवती के लापता होने के बाद खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच दूरभाष पर संपर्क करने के दौरान वे गोड्डा आये तथा युवती को अपने साथ ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >