विभाग ने वसूल किये 25 हजार का जुर्माना

बिना इंश्योरेंस का आॅटो चलाना पड़ा महंगा गोड्डा : बगैर इंश्योरेंस के आॅटो चलाना वाहन मालिक को महंगा साबित हुआ है. जिला परिवहन विभाग ने बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों से शनिवार को जांच कर जुर्माना वसूला. नगर थाना के सामने जिला परिवहन विभाग द्वारा तकरीबन 20 आॅटो चालकों से 25 हजार […]

बिना इंश्योरेंस का आॅटो चलाना पड़ा महंगा

गोड्डा : बगैर इंश्योरेंस के आॅटो चलाना वाहन मालिक को महंगा साबित हुआ है. जिला परिवहन विभाग ने बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों से शनिवार को जांच कर जुर्माना वसूला. नगर थाना के सामने जिला परिवहन विभाग द्वारा तकरीबन 20 आॅटो चालकों से 25 हजार का जुर्माना वसूल किया गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी रवींद्र चौधरी ने जब्त आॅटो का इंश्योरेंस मांगा गया. कागजात नहीं होने पर आॅटो चालकों से प्रति आॅटो एक हजार का जुर्माना वसूल किया गया. इसके पहले भी दुपहिया वाहन चालकों के इंश्योरेंस की जांच कर प्रति वाहन विभाग ने एक हजार की राशि वसूल की थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालकों को वाहन का इंश्योरेंस पेपर अनिवार्य कर दिया गया है. यदि वाहन चालक बगैर इंश्योरेंस के पकड़े जाते हैं तो जुर्माना वसूल किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >