गोड्डा के पारा शिक्षक को गिरफ्तार कर ले गयी बिहार पुलिस

व्हाट्सएप में आपत्तिजनक संदेश पोस्ट होने का मामला ग्रुप एडमिन होने पर भुगतना पड़ा खामियाजा गोड्डा : गोड्डा के पारा शिक्षक को व्हाट्सएप ग्रुप में एडमिन रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा है. किसी ने व्हाट्सएप ग्रुप में सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले संदेश को डाल दिया था. इस मामले में बिहार के गया जिले […]

व्हाट्सएप में आपत्तिजनक संदेश पोस्ट होने का मामला

ग्रुप एडमिन होने पर भुगतना पड़ा खामियाजा
गोड्डा : गोड्डा के पारा शिक्षक को व्हाट्सएप ग्रुप में एडमिन रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा है.
किसी ने व्हाट्सएप ग्रुप में सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले संदेश को डाल दिया था. इस मामले में बिहार के गया जिले के रामपुर थाना में कांड संख्या 200/16 दर्ज किया गया था.
इसको लेकर ही बुधवार को गोड्डा के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के घटियारी में छापेमारी कर पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन पारा शिक्षक सुजीत कुमार विमल को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बद पुलिस सुजीत को गाया ले गयी. बता दें कि व्हाट्सएप ग्रुप में किसी दूसरे ने सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला संदेश पोस्ट किया था. सुजीत को सिर्फ ग्रुप एडमिन होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >