45 एसएचजी व 225 आदिवासी बेरोजगारों को मिलेगा ऋण : डीसी

मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना की हुई शुरुआत जिले में पहले चरण के लिए 45 गांव चिह्नित गोड्डा : डीआरडीए सभागार में गुरुवार को कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जनजाति ग्राम विकास योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत डीसी अरविंद कुमार ने की. कार्यक्रम में शामिल बोआरीजोर व सुंदरपहाड़ी के […]

मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्राम विकास योजना की हुई शुरुआत

जिले में पहले चरण के लिए 45 गांव चिह्नित
गोड्डा : डीआरडीए सभागार में गुरुवार को कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जनजाति ग्राम विकास योजना कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत डीसी अरविंद कुमार ने की. कार्यक्रम में शामिल बोआरीजोर व सुंदरपहाड़ी के आदिवासी शिक्षित बेरोजगार व महिला स्वयं सहायता समूहों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस योजना की शुरुआत की गयी है. यह अति महत्वाकांक्षी योजना है. इससे जनजातियों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में मदद मिलेगी. इसके माध्यम से आदिवासी क्षेत्र में हो रहे विकास की योजनाओं को पूरा किया जा सकेगा.
योजना का कार्यान्वयन 80 प्रतिशत से अधिक जन जातिय बाहुल्य गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाना है. बताया : जिले में पहले चरण में 45 गांवों का चयन किया गया है. इस योजना के तहत चयनित स्वयं सहायता समूह को एक लाख व चयनित शिक्षित बेरोजगारों को दो लाख के लिए जिलास्तर पर भुगतान किया जा रहा है.
डीसी ने कहा कि पहले फेज में 45 एसएचजी व 225 शिक्षित बेरोजगारों को इसका लाभ दिया जाना है. तिलका मांझी समूह को व बोनीफास हेंब्रम को दो लाख रुपये की राशि दी गयी है. इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी सहित अलग अलग प्रखंडों के एलइओ आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >