गेरूआ नदी से अवैध बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों ने प्राधिकरण से की थी शिकायत
रांची से प्रदूषण नियंत्रण की टीम भी पहुंची
दो दिनों तक गोड्डा में रह कर की जांच
गोड्डा : राष्ट्रीय हरित प्राधिकारण की टीम ने पिछले दो दिनों तक बसंतराय प्रखंड के गेरूआ नदी से बालू घाटों का निरीक्षण व जांच किया. टीम में पीसीएफ एके प्रभाकर, प्रदूषण बोर्ड सदस्य एसके सुमन, जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय , डीएफओ राम भरत, रेंजर रामचंद्र पासवान के अलावा इंजीनियर भी थे.
इनलोगों ने गोड्डा में दो व तीन अगस्त को बसंतराय के गेरूआ व अन्य बालू घाटों का निरीक्षण किया. इसके बाद किसान भवन में रहकर आवश्यक रिपोर्ट तैयार किया. सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण से अवैध बालू उठाव को लेकर शिकायत की थी. इसी के आलोक में टीम ने बालू घाटों पर कई बिंदुओं की जांच की.
महगामा में पदाधिकारियों की टीम के साथ होटल मालिक गणेश झा व अन्य.
जांच को रखा गोपनीय
जांच टीम में रांची के सदस्यों के अलावा गोड्डा वन विभाग तथा खनन विभाग के पदाधिकारी थे. इन लोगों ने जांच का पूरी गोपनीय रखी थी. पदाधिकारी भी मीडिया से दूर थे. केवल जांच कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही गयी. कार्रवाई के बारे में बाद में सूचना देने की बात कही गयी.
