मेहरमा : इन दिनों मेहरमा में अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीणों ने घोरिचक फीडर के आॅपरेटर पर मनमानी ढंग से बिजली आपूर्ति करने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया कि मेहरमा में मेन लाइन का तार जर्जर है. तार गिरने से घंटों बिजली गुल जाती है. ग्रामीण गंगाधर शर्मा, वशिष्ठ कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, हेमंत कुमार ने कहा कि घंटों बिजली के गुल हो जाने से लोगों को परेशानी हो रही है. लोग ग्रिड के आॅपरेटर के कारण परेशान हैं और विभाग कुछ नहीं कर रहा है. ग्रामीणों ने विभाग के पदाधिकारी से बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है.
मेहरमा में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशानी
मेहरमा : इन दिनों मेहरमा में अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है. इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीणों ने घोरिचक फीडर के आॅपरेटर पर मनमानी ढंग से बिजली आपूर्ति करने का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने बताया कि मेहरमा में मेन लाइन का तार जर्जर है. तार गिरने से घंटों बिजली […]

जिले में जले हैं 150 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर
फिलहाल जिले में विभाग जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने में ही परेशान हैं. आये दिन ट्रांसफाॅर्मर जलने की घटना ने विभाग को परेशानी में डाल दिया. विभाग शहर व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदले जाने को लेकर काफी परेशान हैं. विभाग के समक्ष मैन पावर की समस्या गहरा गयी है. पहले फ्रेंचाइजी अपने मैन पावर का प्रयोग करता था. अब न तो विभाग के पास मैन पावर है और न ही संसाधन. हालांकि हाल के दिनों में विभाग द्वारा जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदला गया है. पर जले हुये ट्रांसफाॅर्मर के एवज में बदले गये ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता काफी कम है. जिसके कारण विभाग की फजीहत होती है.
कहते हैं कार्यपालक अभियंता
संसाधन व मैन पावर की समस्या विभाग के पास है. आने वाले दिनों में विभाग द्वारा सुदृढ़ीकरण के लिए संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं. जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जायेगा.
-गोपाल प्रसाद वर्णवाल, कार्यपालक अभियंता, गोड्डा