अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को दिया नोटिस
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट बाजार को 48 घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है. सीओ विजय कुमार ने इसको लेकर प्रचार- प्रसार कर दुकानदारों को नोटिस भी भेजा है. नोटिस में सीओ श्री कुमार ने सभी अतिक्रमणकारियों को बताया कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण 48 घंटे में खाली कर दें. सीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने में आयी लागत का भुगतान भी अतिक्रमणकारियों को ही करना होगा. मंगलवार को इसको लेकर प्रचार-प्रसार किया गया. नोटिस भेजे जाने के बाद पोड़ैयाहाट बाजार के अतिक्रमणकारियों में दिन भर चर्चा का विषय रहा. दुकानदार अतिक्रमणमुक्त कराने का प्रयास कर रहे हैं.
