बोआरीजोर में डायरिया से पांच पहाड़िया आक्रांत

कसामू गांव में डायरिया ने पसारा पांव बोआरीजोर अस्पताल में हो रहा इलाज बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के कसामू गांव में डायरिया ने पांव पसार लिया है. डायरिया से गांव के पांच पहाड़िया आक्रांत हो गये हैं. सोमवार की सुबह सभी को बोआरीजोर रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. डायरिया से गांव के 50 […]

कसामू गांव में डायरिया ने पसारा पांव

बोआरीजोर अस्पताल में हो रहा इलाज
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के कसामू गांव में डायरिया ने पांव पसार लिया है. डायरिया से गांव के पांच पहाड़िया आक्रांत हो गये हैं. सोमवार की सुबह सभी को बोआरीजोर रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है. डायरिया से गांव के 50 वर्षीय रूपी पहाड़िन, प्रकाश मालतो, नाती पहाड़िया, सविता मालतो समेत एक अन्य डायरिया से अाक्रांत है. डाॅ जेसी निरंजन द्वारा सभी पीड़ितों का इलाज किया गया. शुरुआत में इसे फूड प्वायजनिंग का मामला बताया जा रहा था.
फिलहाल सभी पीड़ितों के इलाज के बाद हालत स्थिर बतायी जा रही है. देर शाम तक सभी गांव भेज दिया गया. वहीं चिकित्सा प्रभारी डाॅ जेसी निरंजन ने बताया कि जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य टीम को कसामू गांव भेज दी गयी है. टीम को सभी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. बताया कि अन्य पीड़ित का इलाज किया जायेगा. डायरिया से निबटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा व स्लाइन उपलब्ध है.
प्रभावित गांव में लगे शिविर
जिला परिषद सदस्य रामजी साह ने डायरिया पीड़ित गांव में कैंप लगाने की मांग की है. कहा है कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे मामलों को संजीदगी से लेते हुए पीड़ितों का इलाज करे. पीड़तों की जांच व इलाज में किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
डायरिया के लक्षण
जल्दी-जल्दी दस्त होना.
पेट में तेज दर्द होना.
पेट में मरोड़ पड़ना एवं उल्टी आना.
बुखार होना, कमजोरी महसूस होना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >