विश्व स्तनपान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ
गोड्डा : विश्व स्तनपान दिवस को लेकर सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसीएमओ डाॅ वनदेवी झा, प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी एबीई खालको सहित अन्य चिकित्सकों ने किया. इस दौरान स्तनपान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया.एसीएमओ ने कहा कि विश्व स्तनपान दिवस का आयोजन जागरूकता के लिए किया जाता है. नवजात को स्तनपान कराया जाना अत्यंत आवश्यक है.
इसके सेवन करने से बच्चे स्वस्थ व निरोग रहते हैं. शोध से स्पष्ट होता है कि नवजात के लिए मां का दूध सर्वोत्तम आहार है. सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य सहायकों को विश्व स्तनपान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालने का निर्देश दिया गया है. सहिया सहित एएनएम को स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व स्तनपान दिवस को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. यूनिसेफ के जिला कोर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम को अगले सप्ताह तक जोर शोर से मनाये जाने का निर्देश भी दिया गया. इस अवसर पर डाॅ अनंत झा, रणधीर कुमार आदि थे.
