मैट्रिक व इंटर की संपूरक परीक्षा में शामिल हुए 185 परीक्षार्थी

गोड्डा : स्थानीय प्लस टू विद्यालय परिसर में मैट्रिक व इंटर की संपूरक माध्यमिक परीक्षा शांतिपूर्ण हो रही है. प्रभारी प्राचार्य डॉ अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि इंटर के साइंस के फिजिक्स व काॅमर्स के एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा 18 छात्र-छात्राओं ने दी. वहीं, मैट्रिक की अंगरेजी की परीक्षा 167 छात्रों ने दी. परीक्षा […]

गोड्डा : स्थानीय प्लस टू विद्यालय परिसर में मैट्रिक व इंटर की संपूरक माध्यमिक परीक्षा शांतिपूर्ण हो रही है. प्रभारी प्राचार्य डॉ अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि इंटर के साइंस के फिजिक्स व काॅमर्स के एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा 18 छात्र-छात्राओं ने दी. वहीं, मैट्रिक की अंगरेजी की परीक्षा 167 छात्रों ने दी.

परीक्षा एक अगस्त तक चलेगी. डॉ मिश्र ने बताया कि विद्यालय के नामांकित छात्रों से कहा गया है कि वे अपना अपना बैंक खाता का ब्योरा विद्यालय को 30 अप्रैल तक निश्चित तौर पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. ताकि 31 जुलाई तक किताब आदि का पैसा खाता में डाला जा सके. डॉ मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में 75 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है. अन्यथा मुख्य परीक्षा में सम्मलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >