महेंद्र बने पेंशनर समाज के सचिव

गोड्डा : महेंद्र पूर्वे को जिला पेंशनर समाज का नया सचिव बनाया गया है. बलराम झा के निधन के बाद यह पद खाली था. पेंशनर समाज की ओर से सचिव के चयन के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पेंशनर समाज के विशंभर प्रसाद दुबे ने ही महेंद्र पूर्वे का नाम […]

गोड्डा : महेंद्र पूर्वे को जिला पेंशनर समाज का नया सचिव बनाया गया है. बलराम झा के निधन के बाद यह पद खाली था. पेंशनर समाज की ओर से सचिव के चयन के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पेंशनर समाज के विशंभर प्रसाद दुबे ने ही महेंद्र पूर्वे का नाम सचिव के लिये प्रस्तावित किया. इसका समर्थन महगामा के वाजुद्दीन ने किया. बैठक में मौजूद कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी सहमति दी. सदस्यों ने बताया कि बलराम झा के निधन से पेंशनर समाज को काफी आघात पहुंचा है. पद रिक्त रहने के कारण सचिव का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >