रांची के गौरी इंटरप्राइजेज पर मामला दर्ज

आपूर्तिकर्ता कोई और, भुगतान का दावा कर रहा था गौरी फर्म केंद्रीय कारा को की गयी थी दवा की आपूर्ति पूर्व जेल अधीक्षक व पूर्व जेलर पर प्राथमिकी गोड्डा : वित्तीय अनियमितता को लेकर गोड्डा के प्रभारी जेल अधीक्षक सह सीओ दिवाकर प्रसाद ने नगर थाना में कांड संख्या 177/16 दर्ज कराया है. इसमें गोड्डा […]

आपूर्तिकर्ता कोई और, भुगतान का दावा कर रहा था गौरी फर्म

केंद्रीय कारा को की गयी थी दवा की आपूर्ति
पूर्व जेल अधीक्षक व पूर्व जेलर पर प्राथमिकी
गोड्डा : वित्तीय अनियमितता को लेकर गोड्डा के प्रभारी जेल अधीक्षक सह सीओ दिवाकर प्रसाद ने नगर थाना में कांड संख्या 177/16 दर्ज कराया है. इसमें गोड्डा कारा के पूर्व अधीक्षक एबीइ खालको, पूर्व जेलर महेंद्र राम, साहेब ट्रेडर्स के मो गयासुद्दीन व मेसर्स इंटरपाइजेज के प्रोपराइटर शहाबुद्दीन को आरोपित बनाया है. इन सभी पर 5,57,344 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी
पूर्व जेल अधीक्षक….
करने का आरोप लगाया गया है. नगर थाना में धोखाधड़ी व राशि गबन का मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि वित्तीय अनियमितता मामले में कारा महानिरीक्षक सुमन गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. वित्तीय वर्ष 2013-14 में जांच के दौरान आरोपितों ने वित्तीय अनियमितता किया था. इसको लेकर जांच भी की गयी थी. जांच में मामला सही पाया गया था. बिना स्टाक देखे ही ठेकेदार को भुगतान तत्कालीन जेलर व जेल अधीक्षक ने कर दिया था. बता दें आरोपित महेंद्र राम इस मामले में पूर्व से निलंबित हैं और फिलहाल जमशेदपुर में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >