वज्रपात से नौवीं के छात्र की मौत

संत फ्रांसिस स्कूल से घर लौट रहा था छात्र डंगाल के पास वज्रपात से गंभीर रूप से हुआ जख्मी सीएचसी के डाक्टरों ने किया मृत घोषित पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के लता दिकवानी गांव में वज्रपात से स्कूल के छात्र गोपी दास (15) की मौत हो गयी. छात्र संत फ्रांसिस स्कूल के नौवीं क्लास में पढ़ता […]

संत फ्रांसिस स्कूल से घर लौट रहा था छात्र

डंगाल के पास वज्रपात से गंभीर रूप से हुआ जख्मी
सीएचसी के डाक्टरों ने किया मृत घोषित
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के लता दिकवानी गांव में वज्रपात से स्कूल के छात्र गोपी दास (15) की मौत हो गयी. छात्र संत फ्रांसिस स्कूल के नौवीं क्लास में पढ़ता था. घर लौटने के क्रम में डंगाल के पास वज्रपात से वह गंभीर रूप से झुलस गया. परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर उसे पोड़ैयाहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर पोड़ैयाहाट मे यूडी केस दर्ज किया गया है.वहीं जानकारी होने पर सीओ कुमार अभिषेक सिंह ने मृतक के परिजन को मुआवजा के रूप मे दस हजार की राशि प्रदान की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >